ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आपने कभी लंगूर को पढ़ाई करते नहीं देखा होगा। लेकिन आंध्र प्रदेश में एक ऐसा स्कूल है, जहां मादा लंगूर पढ़ाई करने आती है। स्कूल में किताबें पढ़ती है, बच्चों के साथ खेलती भी है और उनके साथ मिलकर लंच भी करती है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/DrSimranSharma/status/1158571416893165568
आंध्र प्रदेश के वेंगालामपल्ली गांव के सरकारी स्कूल में एक मादा लंगूर काफी समय से पढ़ने आती है। स्कूल के प्रिसिंपल लतीफ खान ने का कहना है कि, लंगूर पहले दिन से ही अच्छा व्यवहार कर रही है. वो रोज सुबह प्रेयर अटेंड करती है, बाकी स्टूडेंट्स के साथ क्लास में बैठती है, बिना किसी को परेशान किए किताबें पढ़ती है।
उन्होंने कहा कि, पास के ही जंगल से तीन लंगूर आए थे। जिसमें दो लंगूरों की एक्सीडेंट में मौत हो गई, वहीं एक मादा लंगूर स्कूल आ गई। बच्चे शुरुआत में इससे काफी डरते थे, लेकिन अब वो मादा लंगूर के दोस्त बन चुके हैं। बच्चे उसे लक्ष्मी बुलाते हैं और वो सुनकर प्रतिक्रिया देती है।

