आर्टिकल 370 हटने पर भड़के शाहिद अफरीदी, गौतम गंभीर ने दिया करारा जवाब

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जहां देशभर में खुशी का माहौल है। लोग सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जहां देशभर में खुशी का माहौल है। लोग सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं, वहीं कई लोग मोदी सरकार के इस फैसले से निराश हैं। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म होने के बाद शाहिद अफरीदी ने संयुक्त राष्ट्र को हस्तक्षेप करने को कहा था। इसके बाद क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने उनके ट्वीट का जवाब दिया है।

दरअसल, शाहिद अफरीदी ने पहले ट्वीट करते हुए लिखा कि, कश्मीर वासियों को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के आधार पर उनके अधिकार दिए जाने चाहिए। आजादी का अधिकार हम सभी को है। संयुक्त राष्ट्र की रचना क्यों की गई है और यह क्यों सो रहा है? कश्मीर में लगातार जो मानवता विरोधी अनुत्तेजित आक्रामता और अपराध हो रहे हैं, उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति को इस मामले में जरूरी रूप से मध्यस्थ की भूमिका अदा करनी चाहिए।

इसके बाद गौतम गंभीर ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि, शाहित अफरीदी बिल्कुल ठीक हैं। वहां पर अनुत्तेजित आक्रामकता है, वहां मानवता के खिलाफ अपराध हो रहे हैं। वह यह मामला सामने लाए, इसलिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए। बस वह इसमें एक बात लिखना भूल गए वह यह है कि यह सब ‘पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर’ में हो रहा है। चिंता मत कीजिए, हम इसका भी हल निकालेंगे बेटा। सोशल मीडिया पर अब ये ट्वीट खूब शेयर हो रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *