BigBoss के घर बनी जोड़ीयों का शो छोड़ने के बाद यो होता है हाल !

 ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रियल्टी शो ‘बिग बॉस’ किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बना रहता है। बात टास्क की हो, लड़ाई झगड़े की…

 ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रियल्टी शो ‘बिग बॉस’ किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बना रहता है। बात टास्क की हो, लड़ाई झगड़े की हो या फिर कंटेस्टेंट के रिलेशनशिप की। शो को लेकर विवाद खड़ा हो ही जाता है। ये तो आपको पता ही है कि, शो के दौरान जोड़ीयों यां भी बन जाती हैं।
big boss
ये बात अलग है कि घर से बाहर जाने के बाद ये जोड़ियां अलग हो जातीं हैं। बिंग बॉस के सफर की बात करें तो अब तक सिर्फ प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का ही प्यार सफल हो पाया है। शो में प्रिंस ने युविका को प्रपोज किया और शादी भी कर ली।

बात इस सीजन की करें तो, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के बीच नज़दीकियां खूब चर्चाएं बटौर रही हैं। ऐसे में पारस की रियल लाइफ़ गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को मीडिया के सामने आना पड़ा। आकांक्षा ने मीडिया से बात करते हुए अपनी नाख़ुशी ज़ाहिर की। हालांकि वो इस मामले में अभी किसी निर्णायक मोड़ पर नहीं पहुंची हैं और पारस के बाहर आने तक पहुंचना भी नहीं चाहतीं।

paras

सीज़न 11 में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा का प्यार भी खूब चर्चाओं में रहा। लेकिन बंदगी के पिता ने उनके प्यार पर नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि शो के बाद भी पुनीश और बंदगी के बीच रिश्ते अच्छे ही रहे।

punisdh

सीज़न 7 में गौहर खान और कुशाल टंडन के रिलेशनशिप ने ख़ूब फुटेज बटोरा। एक टास्क के दौरान कुशाल टंडन ने गौहर से अपने इज़हारे-इश्क़ किया।

kushal

शो से निकलने के बाद दोनों क़रीब सालभर रिलेशनशिप में रहे और फिर अलग हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *