ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार के मुताबिक 1 जून 2020 से भिवानी और दादरी जिले के सभी गांवों और शहरों में 24 घंटे बिजली मिलेगी। जिसके लिए दोनो जिलों में 80 करोड़ रुपए की लागत से पुरानी खुली तारों को बदलने का काम शुरु किया जायेगा।
बिजली निगम के अनुसार, 1 जून से दोनों जिलों के लोगों को अपने घरों में इन्वर्टर की जरुरत नहीं पड़ेगी। विभाग के मुताबिक भिवानी जिले के सिवानी क्षेत्र में 50 मैगावाट के नए प्रोजेक्ट भी लगाए गए हैं और ट्यूबवेल कनेक्शन पर किसानों को 70 से 90 फीसद तक की सब्सिडी दी जा रही है।

