ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मध्यप्रदेश के सुमेला गांव में एक अजीबों- गरीब मामला सामने आया है। यहां एक कौआ मजूदर शिव कुमार की जान लेना चाहता है। जब बी शिव कुमार घर से बाहर निकलता है तो कौआ हर बार उस पर प्रहार करता है और बार बार उस चोंच से सिर पर वार करता है। इतना ही नहीं, कई बार कौओं का झुंड अचानक से आ जाता है और मजदूर को चोटिल कर देता है। कौआ शिव कुमार के घर के बाहर बैठा रहता है और उसके घर से निकलने का इंतजार करता रहत है। शिव के बाहर निकलते ही प्रहार करना शुरू कर देता है।
वहीं मजदूर शिव कुमार का कहना है कि, कुछ दिनों पहले बचाव करते हुए कौए की बच्चे की मौत हो गई। बच्चा जाली में फंसा हुआ था। वहां से निकालने के दौरान उसकी मौत हो गई और कौए ने ये वाक्या देख लिया। उसी दिन के बाद वह कौऐ ुसकी जान का दुश्मन बना हुआ है। लेकिन मैं कौए को नहीं बता सकता हूं कि उस हादसे में मेरी कोई गलती नहीं थी. मैं सिर्फ उस वक्त कौए की मदद कर रहा था। आज भी जब भी कौए हमला करते हैं तो कभी मैं उसे मारने की कोशिश नहीं करता।


