ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत के हमीदा से एक मुस्लिम युवक के हिंदू लड़की से शादी का झांसा देने और उसके साथ संबंध बनाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक बेटी को शादी करके मलेशिया ले जाने की बात कह कर उसे बेचने की फिराक में था।
25 वर्षीय अलादीन और 21 वर्षीय युवती एक साथ पढ़ते हैं, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ। जिसके बाद युवक शादी करने की बात कहकर उसे मलेशिया ले जाना की बात कहने लगा। युवती से संबंध भी बनाएं , लेकिन फिर शादी करने से मुकरने लगा। जिसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।
परिजनों ने बताया कि अलादीन के पास से बेटी का वीजा और पास्पोर्ट भी बरामद हुआ है। अलादीन ने अपना वीजा 15 दिन का लगवाया और बेटी का 6 महीने का। जिस पर उन्हें शक हुआ, उन्होंने कहा कि वो बेटी को बेचने के इरादे से बाहर ले जा रहा था। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया है।


