ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: CAA यानी नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली सहित देश भर के अलग-अलग हिस्सों और शहरों में हो रहे प्रदर्शन के बीच बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया जिसमें फरहान अख्तर ने भारत का गलत नक्शा शेयर कर दिया जिसके बाद अख्तर को सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल करने लगे फिर क्या था। फरहान को जैसे ही इसके बारे में जानकारी हुई उन्होंने उस ट्वीट को तत्काल डिलीट कर दिया और माफी भी मांगी।
ट्वीट कर तत्काल मांगी माफी
बतादें फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर भारत का गलत नक्शा शेयर करने के लिए माफी मांगते हुए लिखा, कि मैंने 19 दिसंबर की मीटिंग से संबंधित एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें एक ग्राफिक भी मौजूद था, हालांकि, मेरा मतलब केवल शब्दों से है, मैंने अभी इस बात पर ध्यान दिया है कि ग्राफिक पर भारत का मानचित्र गलत बना था, कश्मीर का हर एक इंच और इसका हर भाग भारत का हिस्सा है और मैं गलत मैप को अस्वीकार करता हूं. मैं माफी मांगता हूं जो मैंने इसपर पहले ध्यान नहीं दिया, इस चीज के लिए आप लोग मेरी माफी स्वीकार करें।

