ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत शहर में लगाई गई स्ट्रीट लाइट में घोटाले की जांच अब बड़े लेवल पर होगी। गृह और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने जांच का आदेश दिया है। आईएएस और सीनियर इंजीनियर लेवल के अधिकारियों की एसआईटी मामले की जांच करेगी। मुख्यालय लेवल पर जांच की बात सामने आने से निगम अफसरों की सांसें फूलने लगी है। दरअसल अनिल विज के पास ही स्थानीय निकाय मंत्रालय भी है, लिहाजा अब घोटालेबाजों की सांसे फुलनी शुरु हो चुकी है।
इससे पहले नगर निगम स्तर पर चार पार्षदों और तीन अफसरों की टीम की जांच में स्ट्रीट लाइट में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया था। इसमें 3 करोड़ से अधिक के टेंडर सिंगल बिड पर दिए गए थे। टेंडर से अलग विभागीय जांच में बड़े घोटाले सामने आए थे।

