Punjab-Haryana Weather: पंजाब, हरियाणा समेत इन राज्यों भीषण गर्मी से हाल होगा बेहाल!

Punjab-Haryana Weather Update: अगले कुछ दिन राज्य में तेजी से गर्मी बढ़ेगी. तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है. हालांकि सतह पर हवाएं चलेंगी, इसकी…

Punjab-Haryana Weather Update: अगले कुछ दिन राज्य में तेजी से गर्मी बढ़ेगी. तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है. हालांकि सतह पर हवाएं चलेंगी, इसकी वजह से लू की संभावना नहीं है. बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रहा. यह सामान्य की तुलना में 5.4 डिग्री कम रहा.वहीं न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री अधिक रहा. यह सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा. हवा में नमी का स्तर 40 से 74 प्रतिशत रहा. (Punjab-Haryana Weather Update)

पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक सिस्टम सक्रिय है. 6 जून से मौसम शुष्क हो जाएगा. यह करीब एक हफ्ते तक बना रहेगा. (Punjab weather update) इसकी वजह से तापमान तेजी से बढ़ेगा. यह अगले कुछ दिनों में 40 डिग्री को पार कर सकता है. इस दौरान चलने वाली तेज हवाएं गर्मी के असर को थोड़ा कम कर सकती हैं. जून में सामान्य तौर पर 80.6 एमएम बारिश होती है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather Update) में कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. जिससे किसान और आमजन प्रभावित हुए है. सिरसा में बुधवार रात को तेज बारिश हुई. बारिश के कारण बिजली आपूर्ति दिन- रात प्रभावित हुई. आलम यह था कि सुबह शहर के एक हिस्से में 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई. जिस कारण नगर परिषद में सभी सेवाएं प्रभावित रही.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *