Lucknow news: 3 साल की मासूम बच्ची से रेप मामले में आरोपी का एनकाउंटर

Lucknow news: यूपी की राजधानी के आलमबाग इलाके में ढाई से तीन साल की मासूम बच्‍ची से दुष्‍कर्म के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने…

Lucknow news: यूपी की राजधानी के आलमबाग इलाके में ढाई से तीन साल की मासूम बच्‍ची से दुष्‍कर्म के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की सुबह आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया. वह भागने की फिराक में था. जिले की सीमा से बाहर निकलने से पहले ही पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया.

डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 5 जून की सुबह 10 बजे एक शिकायत मिली थी. बताया गया कि ढाई साल की बच्ची से रेप हुआ है. इस मामले में केस दर्ज किया गया और आरोपी को पकड़ने के लिए पांच टीमें बनाई गईं.

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में हुई. पुलिस कमिश्नर की ओर से उस पर एक लाख रुपये का इनाम प्रस्तावित किया गया था. इनाम घोषित करने से पहले मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी इलाके में है. वह भागने की फिराक में है.

पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी. खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लग गई. उसे अस्पताल ले जाया गया. वहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई.

डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि आरोपी ऐशबाग इलाके का रहने वाला है. वह रेलवे में पानी बेचने का काम करता है. इसके साथ ही वह जागरण जैसे कार्यक्रमों में झांकी का भी काम करता है. उसके पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है.

घटना आलमबाग इलाके की है. यहां तीन साल की दिव्यांग बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती थी. आरोपी ने रात में उसका अपहरण कर लिया. इसके बाद उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास बच्ची के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया गया.

माता-पिता द्वारा काफी देर तक तलाश करने के बाद बच्ची गंभीर हालत में मिली. पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो अपराधी की पहचान हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *