हरियाणा में पहले इन विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ, पढ़िए

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की 14वीं विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने में कम से कम 2 घंटे का समय लग सकता है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की 14वीं विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने में कम से कम 2 घंटे का समय लग सकता है। विधायक के नाते सबसे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उसके बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विधानसभा में शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं तीसरे नंबर पर महिला विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

बता दें, हरियाणा विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र 4 नवंबर से शुरू होगा जो 6 नवंबर तक चलेगा 4 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से शुरुआत होगी राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य कार्यवाहक स्पीकर के तौर पर और कांग्रेस के सीनियर विधायक डॉ रघुबीर कादियान को शपथ दिलाई जाएगी। जिसके बाद ही विधानसभा की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। इसके बाद डॉ कादियान विधानसभा के बाकी विधायकों को शपथ दिलाने के लिए अधिकृत होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *