ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिय न्यूज: अपनी बयानबाजी से चर्चाओं में रहने वाले क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सिद्धू को एक बार फिर न्योता दिया है। इसके बाद पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धू पर बीजेपी फिर हमलावर हो गई है। वहीं, हरियाणा के दिग्गज नेता अनिल विज ने न्योते को लेकर बड़ बयान दे डाला है। अनिल विज ने सिद्धू को भारत में पाकिस्तान का रिप्रेजेंटेटिव करार दिया है। इतना ही विज ने सिद्दू पर जमकर निशाने साधे हैं।
विज ने आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा है कि, सिद्धू का पाकिस्तानियों से पुराना प्रेम है। शुरुआत से ही प्रो पाकिस्तानी हैं और उनके इमरान खान और बाजवा से पुराने संबंध हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता विज ने कहा कि वे हमेशा पाकिस्तान के हक में बोलते हैं, पाकिस्तानियों की भाषा बोलते हैं, उनके हक में प्रचार करते हैं. इसीलिए वे इनको बार-बार बुलाते हैं। वे हिन्दुस्तान में पाकिस्तान के रिप्रजेंटेटिव हैं।

