आज से होंगे बैंकों के नियमों में बड़े बदलाव, जानना है जरूरी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बैंक के पैसे के लेन- देन  का समय आज से बदल जाएगा। जिसका खासा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बैंक के पैसे के लेन- देन  का समय आज से बदल जाएगा। जिसका खासा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है। बैंक से जुड़े कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं जो आपके ऊपर सीधा असर डालेंगे।

BANK

सभी बैंक एक ही समय पर खुलेंगे और बंद भी होंगे। बैंकों के खुलने का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का होता है, लेकिन पैसों का लेनदेन दोपहर 3:30 बजे तक ही होता है। नए शेड्यूल के अनुसार, बैंक सुबह 9 बजे खुलेंगे और शाम 4 बजे तक पैंसो का लेनदेन होगा। इनमें से कुछ बैंकों का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक होगा।

RBI

SBI से लोन लेने वालों को कल से ब्याज दरों में कुछ राहत मिलेगी। अब उन्हें 8.15 फीसदी की बजाय 8.05 फीसदी की दर से ब्याद देना होगा। नई दरें 10 अक्टूबर से शुरु हो चुकी हैं। बैंक ने RBI द्वारा रेपो रेट घटाने के बाद ब्याज दर में बदलाव किया है। RBI ने रेपो रेट में चौथाई फीसदी की कटौती की थी अब यह घटकर 25 5.15 फीसदी हो गई है।

SBI

वहीं अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो 1 नवंबर से डिपॉजिट पर ब्याज की दर बदलने वाली है। बैंक के इस फैसले का असर 42 करोड़ ग्राहकों पर होगा। SBI की 9 अक्टूबर की घोषणा के अनुसार, 1 लाख रुपये तक के डिपॉजिट पर ब्याज की दर 0.25 फीसदी घटाकर 3.25 फीसदी कर दी गई है। एक लाख से ज्यादा के डिपॉजिट पर इंट्रेस्ट रेट को रेपो रेट से जोड़ा जा चुका है।  वर्तमान में यह 3 फीसदी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *