Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में भी आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश का असर आज पंजाब के आसपास के जिलों में भी देखने को मिल सकता है. इसके बावजूद राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री की वृद्धि देखी गई है. आज भी तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है.(Punjab-Haryana Weather Update)
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है. इसके साथ ही बठिंडा में सबसे अधिक 36.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा अमृतसर में तापमान 30.9 डिग्री, लुधियाना में 32.8 डिग्री, पटियाला में 33.6 डिग्री, गुरदासपुर में 31 डिग्री दर्ज किया गया.(Punjab-Haryana Weather Update)
पंजाब के तीन जिलों में आज बारिश के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है. पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर में मध्यम बारिश की संभावना है. जिसके बाद अगले तीन दिनों तक राज्य में स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है.
हालांकि, 27-28 जुलाई की मध्य रात्रि से बारिश का नया दौर शुरू हो जाएगा. हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में मध्यम वर्षा तथा अन्य राज्यों में सामान्य वर्षा होने की संभावना है.
वहीं, हरियाणा (Haryana Weather Update) में आज गुरुवार को मौसम विभाग की ओर से पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. हरियाणा में आज तीन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



