देश में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं, मोदी के सामने दंगल में कमजोर था पहलवान: दिग्विजय

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में 19 अक्तूबर यानी आज चुनावी शोरगुल थमने वाला है। सभी नेतागण आज जनता को लुभाने के लिए अपनी पूरी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में 19 अक्तूबर यानी आज चुनावी शोरगुल थमने वाला है। सभी नेतागण आज जनता को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। इसी दौर के चलते सिरसा में जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला।

उन्होंने कहा कि, दंगल बराबर के टक्कर वालों में होती है। देश में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है। लोकसभा चुनाव में मोदी के सामने दंगल में कमजोर पहलवान था राहुल गांधी थे, जिसके बस का कुछ नहीं था। आगे कहा कि, बीजेपी अपने प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों का सहारा ले रही है। पीएम मोदी से लेकर फिल्मी सितारे सनी देओल प्रचार कर रहे हैं।  लेकिन सिरसा के लोगों का लगाया गया खूंटा कोई गदर फिल्म’ का पाकिस्तान वाला हैंडपंप नहीं, जिसे सनी देओल उखाड़कर फेंक देते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *