Mullanpur Cricket Stadium news in hindi: 22 मार्च से चल रहा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अब अपने अंतिम चरण में है. लीग चरण में अब केवल एक मैच बचा है, जो 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा. 28 मई को कोई मैच नहीं है. प्लेऑफ मैच 29 मई से खेले जायेंगे.
क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मुकाबलों के लिए चंडीगढ़ के पास मुलनपुर क्रिकेट स्टेडियम (Mullanpur Cricket Stadium) को चुना गया है, जहां 28 मई और 29 मई को मैच होंगे, लेकिन, इन दोनों मैचों पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. चंडीगढ़ में मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल ने पूर्वानुमान जताया है कि 29 और 30 मई को बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी.
इस मौसम का असर चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में देखने को मिलेगा. उधर, मौसम विभाग की इस चेतावनी पर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) का कहना है कि वे दोनों मैचों के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि 29 और 30 मई को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में आंधी और बारिश की चेतावनी है. इसका असर आईपीएल मैचों पर भी पड़ सकता है. पीसीए सूत्रों ने बताया कि 29 व 30 मई को होने वाले मैचों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.
हाल ही में खेले गए मैचों का आयोजन बहुत अच्छे तरीके से किया गया. 29 और 30 मई को बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. अगर उस दौरान थोड़ी देर के लिए बारिश रुक जाती है तो मैच को पुनर्निर्धारित किया जा सकता है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



