Maharashtra Highway Accident News: महाराष्ट्र के बीर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे गेवराई तालुका के पास भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
दरअसल, यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक कार में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह हाईवे पर रुक गई. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार टुकड़े-टुकड़े हो गई और उसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई.
पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान बालू अटकरे, भागवत परालकर, सचिन नन्नावरे, मनोज करांडे, कृष्ण जाधव और दीपक सुरैया के रूप में हुई है. ये सभी बीड के गेवराई के रहने वाले निवासी थे.
घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना की विस्तृत जांच की जा रही है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



