Iran vs America: क्या ईरान में होने वाला है, अमेरिकी हमला? भारत सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीय के लिए जारी की गाइडलाइन, देश छोड़ने की सलाह

Indian government guidelines for Indians in Iran: भारत सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीय लोगों के लिए गाइडलाइन जारी की है. जानकारी के अनुसार,…

Iran vs America: क्या ईरान में होने वाला है, अमेरिकी हमला? भारत सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीय के लिए जारी की गाइडलाइन, देश छोड़ने की सलाह

Indian government guidelines for Indians in Iran:

भारत सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीय लोगों के लिए गाइडलाइन जारी की है. जानकारी के अनुसार, सोमवार, को जारी की एडवाइजरी में ईरान में मौजूद अपने सभी नागरिकों से कहा कि वे किसी भी उपलब्ध ट्रांसपोर्ट के जरिए देश छोड़ दें. यह सलाह मिडिल ईस्ट में युद्ध के बढ़ते डर और तेहरान और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई है. तेहरान में भारतीय दूतावास के अनुसार, नई एडवाइजरी ईरान में बदलते हालात को देखते हुए जारी की गई है.

एंबेसी ने जारी किए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर-

सलाह मिडिल ईस्ट में युद्ध के बढ़ते डर और तेहरान और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई. तेहरान में इंडियन एंबेसी ने ईरान में सभी इंडियन नागरिकों से रिक्वेस्ट की है कि वे अपने इमिग्रेशन और ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स जैसे ID

और पासपोर्ट अपने पास रखें। किसी भी मदद के लिए एंबेसी से कॉन्टैक्ट करें. एंबेसी ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं: +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359.

ईरान में सभी भारतीय नागरिकों से यह भी अनुरोध किया गया कि वे इस लिंक — https://www.meaers.com/request/home — के जरिए एम्बेसी में रजिस्टर करें और आगे कहा कि ‘अगर कोई भारतीय नागरिक ईरान में इंटरनेट की दिक्कतों की वजह से रजिस्टर नहीं कर पाता है, तो भारत में उनके परिवारों से अनुरोध है कि वे ऐसा करें.’

अगले राउड़ की बाताचीत 26 को-

अमेरिका और ईरान ने हाल ही में ओमान और स्विट्जरलैंड में दो राउंड की इनडायरेक्ट बातचीत की. दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच, ओमान के एक मंत्री ने रविवार को कन्फर्म किया कि अगले राउंड की बातचीत गुरुवार, 26 फरवरी को जिनेवा में होगी.भारत की नई एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब ईरान में रविवार को दूसरे दिन भी कुछ यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन जारी रहे। तेहरान और वॉशिंगटन न्यूक्लियर डील के लिए बातचीत कर रहे हैं. ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल बुसैदी ने कन्फर्म किया है कि अगले दौर की बातचीत इस हफ्ते के गुरुवार, 26 फरवरी को जिनेवा में होगी.

अन्य ख़बरें जानें-

Chandigarh IDFC Bank Fraud: चंडीगढ़ में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, जानिए सारा मामला और हरियाणा सरकार के साथ-साथ निवेशकों को लगी कितनी चपत 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *