ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के भूना इलाके के पास युवक को बुरी तरह लाठी-डंडों से पीटने का मामला आया है। भूना इलाके में पांच युवकों द्वारा एक लड़के की सड़क पर जमकर पिटाई की गई। लाठी और डंडों से युवक की पिटाई करते का वीडियो राहगीरों ने मोबाइल पर बना लिया। पुलिस ने पिटाई का लाइव वीडियो सामने आने के बाद आरोपी पांच युवकों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
मामले के अनुसार गांव ढाणी सांचला निवासी शुभम के द्वारा मजाक-मजाक में अपने एक साथी की अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल की गई। इसी के चलते गुस्साए साथियों ने शुभम की सड़क पर ही लाठी और डंडों से पिटाई कर दी।
सड़क पर जिस समय शुभम की पिटाई की गयी, उस समय आसपास की राहगीरों ने पिटाई की वीडियो बना ली और उसी के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तारी की है। डीएसपी दलजीत बेनीवाल ने बताया कि अश्लील वीडियो को लेकर युवकों का झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर पांच युवकों की गिरफ्तारी कर ली है।


