हरियाणा में अब दुरूस्त होगी बिजली व्यवस्था, लागू की जा रही नई योजनाएं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि, प्रदेश की बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए नई योजनाएं लागू की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि, प्रदेश की बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए नई योजनाएं लागू की जा रही हैं जिन्हें प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए उपभोक्ताओं का सहयोग अपेक्षित है। हमारा प्रयास है कि लाइन लोस को कम किया जाए ताकि, बिजली की दरें कम की जा सके। इससे ईमानदारी से बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को भी लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि, बिजली व्यवस्था में सुधार की दिशा में केवल आम उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि सरकारी कार्यालयों व संस्थानों को भी शामिल किया गया है और यह सरकार की एक उपलब्धि है कि सरकारी विभागों की तरफ 1500 करोड़ रुपये का जो बकाया था उसमें से लगभग 1150 करोड़ रुपये वसूल किया जा चुका है और महज 350 करोड़ रुपये शेष है जिसे भी जल्द वसूल किया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विश्राम गृह में आयोजित बिजली पंचायत में आमजन से रूबरू हुए। बिजली पंचायत में हिसार व फतेहाबाद जिलों के उन गांवों के पंचायत सदस्यों व मौजिज लोगों को विशेष रूप से बुलाया गया था जिन गांवों में बिजली उपभोक्ताओं के लंबित बिलों की संख्या ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *