ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पानीपत में एक सिरफिरे आशिक की अजीबोंगरीब हरकत सामने आई है। युवक ने पहले युवती को चाकू मारकर घायल कर दिया और फिर बौखलाहट में आकर खुद आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान पानीपत की बाबू जगजीवन राम कॉलोनी के राहुल के रूप में हुई है। आरोप है कि वह इसी कॉलोनी की रहने वाली एक लड़की को परेशान करता था। विरोध करने पर पहले राहुल ने उसे थप्पड़ मारा और इसके बाद उसे चाकू से गोद दिया। वहीं लड़की को घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती करवाया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

