ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज – ओडिशा के मयूरभंज में रहने वाली 72 साल की वृद्ध द्रोपदी बेहरा पिछले तीन सालों से एक टॉयलेट में जीवन बिताने को मजबूर हो रही है,मिली जानकारी के मुताबिक द्रोपदी विधवा है और यहा महिला आदिवासी समाज से आती हैं, द्रौपदी बीते तीन सालों से यहां मयूरभंज इलाके में बने एक टॉयलेट में रह रही हैं और इसी में खाना बनाती और खाती भी हैं। द्रोपदी पास के जंगल से लकड़ियां जुटाकर जैसे-तैसे अपना जीवन चला रही हैं।
सरपंच ने खड़े किए अपने हाथ
वहीं जब लिविंग इंडिया न्यूज की टीम ने इस पूरे मामले पर गांव की सरपंच बुधुराम पुटी से बात की तो उन्होंने कहा कि, बुजुर्ग महिला के लिए घर बनाना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। अगर आगे भविष्य मे किसी भी योजना के अंतर्गत घर आता है तो हम उन्हें जरूर घर देंगे।
नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पास, फिर भी ये हाल
नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पास हो गया है और सीनियर सिटिजन्स के लिए सरकार पहले से कई योजनाएं चला भी रही है। लेकिन देश में हजारों की संख्या में आज भी सीनियर सिटिजन बदतर हाल में जीवन जीने को मजबूर हैं।

