ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद में डॉक्टर से गैंगरेप मामले के चारों आरोपियों का एनकांउटर कर उन्हें मार गिराया था। जिसके बाद उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, आरोपियों में से एक की पत्नी ने कहा है कि उसे सरकारी नौकरी दी जाए।
एक रिपोर्ट के अनुसार आरोपी चिन्नाकेशवुलु की गर्भवती पत्नी ने कहा, ‘मैं अब अपने पति को नहीं मांग सकती, अब वह मारे जा चुके हैं। अगर सरकार मुझे मेरे गांव में नौकरी दे सकती है तो दे, ताकि मैं अपनी जरूरतें पूरी कर सकूं। वहीं आरोपी के माता-पिता का कहना है कि वह अपने इकलौते बेटे को खो चुके हैं। अब सरकार को चाहिए कि वह उन्हें डबल बेडरूम और 10 लाख रुपये का मुआवजा दे।
