गुरुग्राम के भोंडसी में खोला गया वृद्धाश्रम, कांग्रेसी नेता प्रदीप खटाना ने कही ये बात..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज के समय में युवा पीढ़ी वृद्धों को बोझ समझने लगे हैं, जिसके तहत वृद्धों को बेहद परेशान होकर इधर- उधर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज के समय में युवा पीढ़ी वृद्धों को बोझ समझने लगे हैं, जिसके तहत वृद्धों को बेहद परेशान होकर इधर- उधर भटकना पड़ता है। अब गुरुग्राम के भोंड़सी में एक नई पहल की गई है और भोंडसी में एक वृद्धाश्रम खोला गया है, जिसमें उन लोगों को रखा जाएगा, जिनके बच्चे उन्हें बोझ समझने लगे हैं और उन्हें अपने साथ रखने को तैयार नहीं है।

बता दें कि जो बच्चे माता-पिता को बाहर भटकने के लिए छोड़ देते हैं, उन्हीं माता-पिता के लिए भोंड़सी में ये वृद्ध आश्रम खोला गया। इस वृद्ध आश्रम का उद्घाटन कांग्रेस नेता प्रदीप खटाना ने किया और लोगों को ये संदेश दिय़ा कि माता पिता को बोझ समझना सबसे बड़ा श्राप है,जिससे हमें बचना चाहिए और उनकी सेवा करनी चाहिए क्योंकि हम आज जो भी है, उन्हीं की वजह से हैं। इस वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के लिए सभी सुविधांए उपलब्ध हैं और उनका बेहद अच्छे तरीके से ध्यान रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *