ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ पुलिस ने शहर में आतंक मचाने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने कई वारदातों का खुलासा भी किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने लागातर 3 दिन में 4 वारदातों को अंजाम दिया।
आरोपियों से एक व्यापारी से 5 लाख की रंगदारी मांगने और एक व्यक्ति को गोली मारने की वारदात का भी खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि इनही आरोपियों ने नाहरा-नाहरी रोड पर साड़ी के दुकानदार से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी, और फिरौती नहीं देने पर दुकानदार को जान से मारने की भी धमकी दी थी।

