ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के तरावड़ी इलाके में एक घर के बाहर लगी कार को कुछ युवकों ने आग के हवाले कर दिया। बाइक सवार दो युवक पेट्रोल बोटल के सहारे कार को आग लगाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और कार मालिक के साथ-साथ इलाक वासियों ने मिलकर इस आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

