ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंचकूला क्राइम ब्रांच 19 की टीम ने एक लुटेरे को काबू किया है, जो कुछ दिन पहले अपनी गर्लफ्रेंड को कार में घुमाने के लिए एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर कार लूटी थी। क्राइम ब्रांच 19 की टीम ने जिसे अब अपनी हिरासत में ले लिया है। आरोपी का नान दीपक है, जिसने 3 हजार में एक टैक्सी बुक की और उसके बाद चाकू की नोक पर गाड़ी लूट कर फरार हो गया। क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज कर्मवीर की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बतादें कि आरोपी को रिमांड में लेकर पूछ-ताछ की जा रही है। वारदात में इस्तेमाल हुए चाक़ू और लूट कर ली गई गाड़ी की बरामदगी करनी अभी बाकी है।
क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज कर्मवीर ने बताया कि, बीते शनिवार को एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर कार लुटी गयी थी, जिसके बाद पुलिस आरोपी की पड़ताल में थई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन की पुलिस में ले लिया है। इंचार्ज कर्मवीर ने बताया कि आरोपी को रिमांड नें लेकर पूछ-ताछ की जा रही है, तांकि लूटी गई वस्तुओं को बरामद किया जा सके।

