ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में बोलते हुए ये स्वीकार किया है कि इस साल की विकास दर बहुत कम है। इस पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि, बेशक विकास थोड़ा मंद हो सकता है, लेकिन इसे मंदी कहने से इनकार कर दिया। फिर उन्होने कहा कि, देश कभी भी मंदी का सामना नहीं करेगा।
संसद में निर्मला सीतारमण ने कहा कि “अगर आप अर्थव्यवस्था को समझदारी से देख रहे हैं, तो आप देखते हैं कि विकास में कमी आई है, लेकिन यह अभी तक मंदी नहीं है, यह कभी भी मंदी नहीं होगी।

