ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में पानी को लेकर सर्वदलीय मीटिंग में लिए फैसले पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया है। आपसी बातचीत करके हल निकालने का वक़्त निकल चुका है। इसलिए हरियाणा ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया।
पंजाब का कहना हमारे पास पानी कम हो गया है इसको लेकर अनिल विज ने कहा, ये देखना सुप्रीम कोर्ट का काम है कि पानी कम है या नहीं। यह डिसाइड करना पंजाब का काम नहीं है ये डिसाइड सुप्रीम कोर्ट ने करना है। इन सब पर विचार करने की स्टेज निकल चुकी है अभी हमने एक्जीक्यूशन के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया हुआ है। एक्जीक्यूशन के जो भी निर्देश सुप्रीम कोर्ट देगी वो सबको मानने होंगे।

