कैथल , 22 जुलाई
कैथल पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने एक आरोपी को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित काबू किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट गश्त दौरान पूंडरी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि सागर उर्फ डग्गू निवासी फतेहपुर अपने पास अवैध देसी पिस्तौल लेकर गांव फरल स्थित महाराणा प्रताप चौक से सोलू माजरा रोड पर मिकुल रिजॉर्ट्स के निकट पुलिया के पास खड़ा है। पुलिस टीम द्वारा सतर्कता एवं मुस्तैदी का परिचय देते हुए वहां पर दबिश की गई।
वहां खड़ा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और गांव सोलू माजरा की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ कदम की दूरी पर उसे काबू कर लिया। युवक की पहचान सागर उर्फ डग्गू निवासी फतेहपुर पुंडरी के रूप हुई। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल (.32 बोर) तथा एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपीको गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
अन्य खबरें जानें –

