ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा रहा है। आए दिनों दिल को झकझोर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। आलम यह है कि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और दिन दहाड़े लोगों की हत्याएं कर रहे है। दिन दहाड़े हत्याएं होने कहीं न कहीं कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हैं। जहां सरकार प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्थाओं के ढोल पीटती रहती हैं, वहीं पुलिस की नाक के नीचे अपराधी वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

दिल दहलाने वाला एक ऐसा ही मामला सामने आया है, फरीदाबाद के सेक्टर-3 में। यहां दिनदहाड़े एक मीडियाकर्मी के बेटे की हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने फोटोग्राफर संजय शर्मा के बेटे विनय पर चाकूओं से कई वार किए और वारदाक को अंजाम देकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी हैय़
