हरियाणा लोक सेवा आयोग के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, सड़कों पर प्रदर्शन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा लोक सेवा आयोग में हो रही अनियमितताओं को लेकर छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इसी कड़ी में छात्रों ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा लोक सेवा आयोग में हो रही अनियमितताओं को लेकर छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इसी कड़ी में छात्रों ने पंचकूला में जमकर प्रदर्शन किया। हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों ने हरियाणा लोक सेवा आयोग के खिलाफ काली पट्टियां बांध कर रोष प्रदर्शन किया और अपनी डिग्रीयों की फोटो कॉपी भी जलाई।

lokseva

इस तरह किया छात्रों ने रोष व्यक्त
छात्रों का कहना है कि,बेरोज़गारी के खिलाफ यह एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है। उन्होंने पत्र लिखकर आयोग को अपनी परेशानी के बारे में भी बताया था। इसके अलावा आयोग को कई ज्ञापन देने के बाद भी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इन्हीं कारणों से असंतुष्ट छात्र आज सड़क पर आने को मजबूर हो गए।

PROTEST

गु्स्साए छात्रों ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से कारवाए गए पटवारी, तहसीलदार,एचसीएस और अस्सिटेंट प्रोफेसर के परीक्षाओ को लेकर हरियाणा लोक सेवा आयोग को भी घेरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *