चंड़ीगढ़ के सेक्टर-36 पुलिस स्टेशन ने आम जनता से एक अज्ञात शव की पहचान करने में मदद मांगी है ,जिसे GMCH 32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट DDR नंबर 19 तारीख 04.09.2026, को धारा 194 BNSS, के तहत दर्ज की थी।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 04/09/2026 को GMCH 32, चंडीगढ़ से टेलीफोन पर सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति (पता अज्ञात, उम्र 60 वर्ष) को काझेरी चौक से मृत अवस्था में लाया गया और भर्ती किया गया (CR नंबर 20260055674, तारीख 04.09.2026)। अज्ञात मृतक की मृत्यु की सूचना (रुक्का) ड्यूटी डॉक्टर से प्राप्त की गई। मृतक के बारे में जानकारी जुटाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मृतक का शव GMCH 32, चंडीगढ़ के मुर्दाघर में रखा गया है।
अज्ञात मृतक का विवरण इस प्रकार है:
नाम: अज्ञात
उम्र: लगभग 60 वर्ष
कद: लगभग 5 फीट 7 इंच
शारीरिक बनावट: —
पहनावा/हुलिया: सफेद मूंछें और दाढ़ी
पहनावा: नीली चेक वाली शर्ट
इसके अतिरिक्त यदि पते के बारे में कोई सुराग मिलता है, तो जानकारी निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर दी जा सकती है।
इंस्पेक्टर चिरंज लाल SHO/PS-36 -9779580936
L/ASI परनीत कौर EO – 9855157135
पुलिस स्टेशन 36, चंडीगढ़ – 6283289567
पुलिस कंट्रोल रूम, चंडीगढ़ – 0172-112


