Pop Star लेडी गागा के घर गूंजी किलकारी, मंगेतर पोलान्स्की के साथ किया पहले बच्चे का स्वागत

वाशिगंटन डीसी, 12सितंबर पॉप स्टार और ग्रैमी-अवॉर्ड विजेता सिंगर लेडी गागा के घर पर किलकारी गूंज उठी है। उन्होने अपने मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ…

लेडी गागा

वाशिगंटन डीसी, 12सितंबर

पॉप स्टार और ग्रैमी-अवॉर्ड विजेता सिंगर लेडी गागा के घर पर किलकारी गूंज उठी है। उन्होने अपने मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ मिलकर अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।गागा की मां बनने की खबर सामने आते ही उनके फैंस और दोस्तों में खुशी की लहर है।40 वर्षीय लेडी गागा और 42 वर्षीय पोलान्स्की काफी लंबे समय से एक  साथ हैं।

2019 में शुरू हुआ था रिश्ता

लेडी गागा और पोलान्स्की के बीच रिश्ता साल 2019 में शुरू हुआ था। मार्च 2024 में दोनों ने सगाई कर ली।अक्टूबर 2024 में ‘जिमी किमेल लाइव’ शो में गागा ने बताया था कि पोलान्स्की ने उनके जन्मदिन के ठीक बाद उन्हें प्रपोज किया था।

लेडी गागा का असली नाम स्टेफनी जोआन एंजेलिना जर्मनोटा है। वह आखिरी बार अगस्त में उत्तरी कैलिफोर्निया में एक फैन के साथ सेल्फी लेते हुए सार्वजनिक रूप से नजर आई थीं। इससे पहले उन्हें मई में लॉस एंजिल्स के ‘द ग्रोव’ में देखा गया था।

अन्य खबरें जानें –

Chief Secretary KAP Sinha reviews preparations in State Level Census Coordination Committee meeting

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *