ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जायेगा | पहला मुकाबला गुवाहाटी में बारिश के चलते रद्द करना पड़ा था | लेकिन आज दोनों टीमें सीरीज में पहली बार मैदान में उतरेगी | मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा | खास बात ये है कि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारतीय टीम ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है |
श्रीलंका के खिलाफ इंदौर टी20 में भारतीय टीम के प्लेइंग में बदलाब देखने को मिला है | भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा को फिलहाल आराम दिया गया है | जबकि उनकी जगह सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को मौका दिया गया है | शिखर धवन को दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में लोकेश राहुल से अच्छा प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगे | भारत के प्लेइंग इलेवन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के बाद वापसी कर रहे है |
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव/युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर/नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर |



