रेत माफिया की अब खैर नहीं, CM फ्लाइंग कर रही छापेमारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ओवरलोड और अवैध खनन को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरी तरह से गंभीर है और प्रदेश भर में अवैध…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ओवरलोड और अवैध खनन को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरी तरह से गंभीर है और प्रदेश भर में अवैध खनन तथा ओवरलोड को रोकने के लिए सीएम फ्लाइंग छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस विभाग ने भी ओवरलोड तथा अवैध खनन को रोकने के लिए कमर कस ली है।

पिनगवां थाना प्रभारी चंद्रभान ने रविवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चला कर दो ओवरलोड ट्रैक्टरों को पकड़ा है । इसके अलावा शाहचोखा गांव के पहाड़ से अवैध खनन करने वाले ट्रैक्टर-ट्राली को पत्थरों सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

arrest

पुलिस के जवानों ने जान पर खेलकर ट्रैक्टर का पीछा किया और अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टर – ट्राली को पकड़ने के बाद ही दम लिया। एसएचओ चंद्रभान ने कहा कि अवैध खनन तथा ओवरलोड को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलें में सख्ती से निपटा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *