ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भिवानी नेहरू पार्क के सामने गणपतराय मातृ सेवा सदन स्थित यूको बैंक शाखा की एटीएम मशीन को खोलकर चोर दिनहाड़े 8 लाख 28 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरों ने केवल दो मिनट 18 सैकंड में वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह हैं कि, शाखा के चीफ मैनेजर ने एटीएम से कैश चोरी होने की सूचना पुलिस को वारदात के लगभग 24 घंटे बाद दी।
दरअसल, सोमवार को बैंक का स्थापना दिवस था और कर्मचारी केक काटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एटीएम मशीन से कैश चोरी की वारदाता का पता लगने पर कर्मचारी मायूस हो गए। देर शाम तक पुलिस मामले के बारे में बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ कर रही थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांचने के दौरान पता चला कि, नकाब पोश युवक एटीएम में आता है और मशीन को चाबी से खोलकर कैश निकालकर बैग में डालकर ले जाता है। फिसलगहाल

