‘गणतंत्र दिवस’ की प्रदेश में धूम, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ते प्रबंध

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पंचकूला प्रशासन द्वारा मुकम्मल कर ली गई हैं वहीं पंचकूला पुलिस द्वारा शहर में सुरक्षा के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पंचकूला प्रशासन द्वारा मुकम्मल कर ली गई हैं वहीं पंचकूला पुलिस द्वारा शहर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पंचकूला पुलिस के डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर पंचकूला में 400 पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे और शहर के विभिन्न स्थानों पर 19 नाके लगाए गए हैं । उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर शहर के सभी होटल मालिकों को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज पंचकूला के सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को लेकर पंचकूला पुलिस द्वारा शहर में 400 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं जो शहर में आने वाले सभी वाहनों की चेकिंग के साथ-साथ होटलों की चेकिंग भी कर रहे हैं । पंचकूला के डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के अंदर व  पंजाब व हिमाचल के साथ लगने वाले बॉर्डर पर भी नाकाबंदी की गई है और सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
anil viju2

 

उन्होंने बताया कि, इसके अलावा पंचकूला सेक्टर 5 के परेड ग्राउंड के चारों तरफ पुलिस तैनात रहेगी।  उन्होंने कहा कि शहर में मौजूद होटल मालिकों को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं और होटल में आने जाने से लोगों की चेकिंग भी की जा रही है। पंचकूला पुलिस के डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया की पंचकूला पुलिस गणतंत्र दिवस को लेकर पूरी तरह तैयार है और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *