#PunjabBudget: पंजाब सरकार का 2019-2020 का कुल बजट !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: किसी भी देश और प्रदेश के विकास की रुपरेखा उसके सालाना बजट से आसानी से देखी जा सकती है। सोमवार को पंजाब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: किसी भी देश और प्रदेश के विकास की रुपरेखा उसके सालाना बजट से आसानी से देखी जा सकती है। सोमवार को पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने पंजाब का 2019 का बजट पेश किया। बजट में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ ऐलान किया गया, लेकिन पंजाब का ये बजट सत्र कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू के लिए काफी बवाल भरा रहा।

पंजाब विधानसभा में वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने प्रदेश का वर्ष 2019 का बजट पेश किया। इसमें हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ ऐलान किया गया। बजट के साथ ही साथ ही कंपट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया की रिपोर्ट भी पेश की गई। हालांकि सरकार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन वित्तमंत्री मनप्रीत का दावा है कि जीएसटी से राज्य की आय में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने विधानसभा में जैसे ही बजट पढ़ना शुरू किया, विपक्षियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देखकर स्पीकर को सदन स्थगित करना पड़ा।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *