मासूम को नोच-नोचकर दरिंदों ने कर दिया लहूलुहान, राहगीरों ने ढका निर्वस्त्र शरीर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लड़कियों का अब घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। हवस के दरिंदे उन पर धाक जमाए हर जगह…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लड़कियों का अब घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। हवस के दरिंदे उन पर धाक जमाए हर जगह बैठे रहते हैं। आए दिनों  मासूमों के साथ दरिंदगी के ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जिसे सुनकर हर किसी का कलेजा दर्द से पसीज जाए। अब एक और मामला सामने आया है, राजस्थान में।

rape

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा थाना इलाके में किशोरी के साथ खेत में गैंगरेप किया गया। दरिंदों ने उसे इस कदर नोच दिया कि वह लहूलुहान हो गई। तीन शराबियों ने युवती के साथ जा रहे युवक को मारपीट कर भगा दिया। ऐसे में किशोरी ने भी भागने का प्रयास किया, लेकिन वह रास्ते में गिर गई। इसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद जैेसे-तैसे युवती बिना कपड़ों के वहां से भाग निकली। बाद में राहगीरों ने जब उसे निर्वस्त्र भाागते देखा तो, उसे ढक दिया।

crime

वहीं सोमवार देर रात पीड़िता मां के साथ थाने पहुंची। वहां उसने आरोपी नारायण गुर्जर सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शाहपुरा सीआई भजनलाल का कहना है कि, आरोपियों के किलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए भीलवाड़ा से एफएसएल टीम को बुलवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *