16 दिसंबर 2012 की रात, निर्भया केस नहीं भूलेगा देश !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 16 दिसंबर 2012 की रात को देश आज भी नहीं भूला है, यू तो निर्भया केस को आज 7 साल बीत चुके…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 16 दिसंबर 2012 की रात को देश आज भी नहीं भूला है, यू तो निर्भया केस को आज 7 साल बीत चुके हैं लेकिन आज भी पूरे देश को निर्भया के दोषी पवन मुकेश, विनय और अक्षय की फांसी का इंतजार है।

सफेद रंग की बस में दिया था वारदात को अंजाम 

आज ही के दिन दिल्ली के मुनिरका में निर्भया के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया था। बताया जाता रहा है कि निर्भया अपने एक दोस्त के साथ साकेत के सेलेक्ट सिटी मॉल में ‘लाइफ ऑफ पाई’ मूवी देखने के लिए गई हुई थी। मूवी देखने के बाद घर लौटते वक्त एक सफेद रंग की बस में चार दरिंदों ने निर्भया के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया

बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड की मांग

इस घटना के बाद देशभर में लोग आंदोलन करने लगे और बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड की मांग करने लगे, संसद में भी इस मामले को लेकर जमकर हंगाम हुआ। वहीं पीड़िता निर्भया की हालत नाजुक होती जली गई उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। जिसके बाद निर्भया ने दम तोड़ दिया।

18 दिसंबर 2012 को आरोपी गिरफ्तार 

बतादें घटना के दो दिन बाद पुलिस ने छह में से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं 21 दिसंबर 2012- को दिल्ली पुलिस ने पांचवे आरोपी जो नबालिग था उसे दिल्ली से और छठे आरोपी अक्षय ठाकुर को बिहार से गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *