Chandigarh Mayor:
चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर का कार्यभार संभालते ही सौरव जोशी ने जनता से सीधा संवाद कायम करते हुए जनता दरबार का आयोजन किया। इस जनता दरबार में चंडीगढ़ के गांवों, कॉलोनियों और विभिन्न सेक्टरों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। लोगों ने सड़क, सफाई, पानी, सीवरेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परेशानियां मेयर के सामने रखीं। मेयर सौरव जोशी ने गंभीरता से सुना और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
इस मौके पर मेयर सौरव जोशी ने कहा कि वह सिर्फ नाम के नहीं, बल्कि सच मायनों में लोगों के मेयर हैं और जनता की समस्याएं उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर के विकास से जुड़े हर मुद्दे पर ईमानदारी से काम किया जाएगा और चंडीगढ़ को और बेहतर बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। मेयर ने यह भी कहा कि नगर निगम के दरवाजे आम जनता के लिए हमेशा खुले रहेंगे और लोगों की आवाज़ सीधे सुनी जाएगी।



