ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा नगर परिषद की बड़ी लापरवाही सामने आई है। परिषद की इस लापरवाही के कारण बेसहारा लोग बाहर सड़क में सोने के लिए मजबूर हो रखे हैं।
दरअसल सिरसा में सरकार की तरफ से बनाए गए रैन बसरों में ताले लगे हुए हैं, जिसके कारण बेसहारा लोग इन रैन बसेरों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि रैन बसेरा तैयार है, हर दिन वहां पर सफाई करवाई जाती है, अगर ताले लगे हुए हैं तो उन्हें खोल दिया जायेगा।
