जवानों के लिए मौत की कब्र बना ढाबा, 14 बने काल का ग्रास

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल में सोलन जिले में बहुमंजिला इमारत ढहने से 14 लोग मौत की नींद सो गए। मृतकों में 13 जवान और एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल में सोलन जिले में बहुमंजिला इमारत ढहने से 14 लोग मौत की नींद सो गए। मृतकों में 13 जवान और एक महिला शामिल है। वहीं सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे रेसक्यू ऑपरेशन खत्म हो गया। यह बचाव ऑपरेशन करीब 30 घंटे चला। इस दौरान 28 लोगों को मलबे से बाहर निकाल बचाया गया है। सीएम जयराम ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात की।

Building Collapse

ढाबे में खाना खाने रुके थे जवान
दरअसल, सेना के 30 जवान ढाबे पर खाना खाने आए थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि मौत उनके लिए बाहें पसारे बैठी है। वे खाना खाने बैठे ही थे कि अचानक बहुमंजिला इमारत गिर गई। इनमें हरियाणा, हिमाचल और अन्य राज्य के जवान शामिल थे। घायलों को सोलन के धर्मपुर अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *