दिल्ली में बदमाशों के हौंसले बुलंद, पीएम मोदी की भतीजी से पर्स छीनकर भागे बदमाश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  दिल्ली में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि बदमाश खुलेआम दिन दिहाड़े वारदात को अंजाम दने में जरा सा भी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  दिल्ली में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि बदमाश खुलेआम दिन दिहाड़े वारदात को अंजाम दने में जरा सा भी नहीं कतराते | तो वहीं पुलिस जांच का हवाला देती नज़र आती है और धरी की धरी रह जाती है | मामला दिल्ली के पॉश इलाकों में से एक सिविल लाइन्स इलाका पड़ता है जो दिल्ली के वीवीआईपी इलाकों में से एक है | जहां 2 स्कूटी सवार बदमाश PM Narendra Modi की भतीजी का पर्स ही छीनकर फरार हो गए | पर्स में करीब 56 हज़ार रुपये और 2 मोबाइल भी थे साथ में कई अहम दस्तावेज भी मौजूद थे |

modi

आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन के मुताबिक आज (शनिवार) सुबह अमृतसर से दिल्ली लौटी | दिल्ली में गुजराती समाज भवन में उनको ठहरना था | पुरानी दिल्ली से वो अपने परिवार के साथ गुजराती समाज भवन में पहुंचकर वो अपने गेट के पास उत्तर ही रही थी कि तभी अचानक 2 स्कूटी सवार बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया और मौका देख वहां से भाग निकले |

loot

गौरतलब है कि जिस जगह पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया वहां से कुछ ही कदमों की दूरी पर दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर का घर था | दिल्ली के मुख्यमंत्री का आवास भी महज थोड़ी दूरी पर ही था | आपको बता दे वीवीआईपी इलाकों में दिन-दिहाड़े इस तरह की घटना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है |

loot

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *