ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी को चरखी दादरी के बाढड़ा हलके में विधानसभा चुनाव से पहले झटका लगा है। बाढड़ा हलके की आम आदमी पार्टी अध्यक्ष रणबीर कौर ने अपने परिवार सहित आप छोड़कर दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है।
इस दौरान जेजेपी नेत्री नैना चौटाला ने रणबीर कौर को जेजेपी का झंडा देकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया है। इस अवसर पर राजू मान भी उपस्थित रहे। बता दें कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में नेताओं का एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। चुनाव से पहले नेता खुद को सुरक्षित करने में तूले हुए हैं, इसलिए अपनी पार्टी छोड़कर दूसरे दल की नीतियों से प्रभावित होकर ज्वाइन कर रहे हैं।

