चंडीगढ़ की मनीमाजरा पुलिस ने जनता से अपील कि वे मृतक युवक की शिनाख्त की पहचान में मदद करें

चंडीगढ, 31 जुलाई चंडीगढ़ पुलिस के मनीमाजरा पुलिस ने आम जनता से एक युवक की पहचान करने में मदद मांगी है, जिसे GMSH सेक्टर-16 अस्पताल…

चंडीगढ

चंडीगढ, 31 जुलाई

चंडीगढ़ पुलिस के मनीमाजरा पुलिस ने आम जनता से एक युवक की पहचान करने में मदद मांगी है, जिसे GMSH सेक्टर-16 अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। मनीमाजरा पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट (DDR नंबर 85, तारीख 20.07.2026) दर्ज की थी।

शव को मुर्दाघर में रखा गया

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को GMCH-32, चंडीगढ़ से सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति को GMCH-32 में भर्ती कराया गया है। इस सूचना पर, ASI मदन लाल पुलिस टीम के साथ GMCH-32 पहुँचे, जहाँ लगभग 25 साल के अज्ञात व्यक्ति को UHIC नंबर 20260022765 (दिनांक 20.07.2025) के तहत भर्ती किया गया था। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बताया कि मरीज को मृत अवस्था में लाया गया था और शव को GMCH-32 की मोर्चरी (शवगृह) में रखवा दिया गया है; अभी तक कोई कानूनी वारिस या रिश्तेदार नहीं मिल पाया है।

पुलिस द्वारा मृतक व्यक्ति के परिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों का पता लगाना आवश्यक है। जिसके लिए पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जानकारी प्रकाशित करवाई है।

अज्ञात मृतक का विवरण इस प्रकार है

रंग: गोरा/साफ़

लंबाई: लगभग 5’8″

उम्र: लगभग 25 साल

शरीर: सामान्य

पहनावा: टी-शर्ट और काली शॉर्ट्स

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *