चंड़ीगढ, 31 जुलाई
चंडीगढ के मौली जागरां में 17 साल का युवक लापता हो गया। लापता युवक की पहचान अंशु सिंह के रुप में हुई है।इस बारे में मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट नंबर 77 तारीख 24 जुलाई 2026 को दर्ज करवाई गई है। पुलिस और परिवार ने युवक की खोज के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ज़रिए उनकी तस्वीर जारी करके आम जनता से सहयोग मांगा है।
अंशु सिंह की मां श्रीमती बिट्टू सिंह (पत्नी श्री मितारसेन, निवासी मकान नंबर 510, चरण सिंह कॉलोनी, मौली जागरां, चंडीगढ़) ने सूचना दी कि उनका नाबालिग बेटा अंशु सिंह (उम्र लगभग 17 साल) 23.07.2026 को सुबह 07:00 बजे काली रंग की रेंजर साइकिल से स्कूल के लिए निकला था और वापस नहीं लौटा। CCTV फुटेज के अनुसार, उसे अपनी साइकिल पर स्कूल परिसर से निकलते हुए देखा गया था। उसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। परिवार द्वारा उसे खोजने की पूरी कोशिशों के बावजूद, उसके ठिकाने के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है।
लापता युवक की पहचान
नाम – अंशु सिंह
उम्र – 17 साल
रंग – गेहुआं (सांवला-गोरा)
कद – लगभग 5’3″
कपड़े- चेक वाली शर्ट, नीली पैंट और काले जूते


