विकास चौधरी हत्याकांड का मुख्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गैंगस्टर कौशल का है करीबी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड के मुख्यारोपी सचिन खेड़ा को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड के मुख्यारोपी सचिन खेड़ा को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। अब उसे फरीदाबाद के बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Amritsar arrest

बता दें कि आरोपी सचिन खेड़ा कुख्यात बदमाश कौशल के लिए काम करता था और आरोपी पर 1 लाख का इनाम भी घोषित था। इससे पहले भी वह हत्या के कई मामलो में नामजद था। दरअसल, देर रात करीब एक बजे चेकिंग के दौरान आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहा। जिसके बाद जवाबी फायर में उसे गोली लगी और वह घायल हो गया। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *