ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के नेता भारत को आए दिनों युद्ध की धमकियां दे रहे हैं। ङाल ही में पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद ने परमाणु हथियारों पर हास्यास्पद बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, हमारे देश के पास आधा पाव या पाव भर के ही एटम बम हैं, जिसका इस्तेमाल किसी विशेष स्थान पर मार के लिए किया जा सकता है। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बड़ा बयान दिया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि, हम पहले परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करेंगे। भारत-पाक दोनों के पास परमाणु हथियार हैं। अगर हमारे बीच तनाव बढ़ता है तो यह पूरी दुनिया के लिए खतरा होगा।

